Nainital-Haldwani News

लोकसभा चुनाव हल्द्वानी: जो थे कांग्रेस के साथ उन्होंने थामा भाजपा का हाथ

Ad

हल्द्वानीः लोकसभा चुनाव की तारीखें घोषित होते ही सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए जुट गई हैं। वहीं भाजपा को इस बार के चुनाव में प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भाजपा कि इस प्रबलता को देखते हुए कई कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहें हैं। उत्तराखंड में भी कई कांग्रेसी भाजपा का दामन थामते दिख रहें हैं। भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय में आज प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर आये कार्यकर्ताओं को भाजपा में सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार आर्य, वार्ड नं0 25 पार्षदका चुनाव लड़े शादाब सिद्धीकी और सुजीत साहू के नेतृत्व में 8 दर्जन युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के नगर अध्यक्ष विजय मनराल ने सभी का पार्टी में तहे दिल से स्वागत किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने सभी सम्मिलित भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा और साथ ही नरेन्द्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के विषय पर जोर दिया। साथ ही भाजपा और कांग्रेस में अंतर के विषय पर पूर्ण रूप से कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति की से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष विजय मनराल ने कहा कि अब चुनाव राष्ट्रवाद और गैर राष्ट्रवाद पर हो रहा है। अगर भारत का विकास करना है तो राष्ट्रवादी लोग पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायें। कार्यक्रम में रेनू अधिकारी, राजेन्द्र अग्रवाल, समीर आर्य, प्रदीप जनौटी, सौरभ भटृ, किशोर जोशी, महबूब अली, सूरज गोदियाल, नीरज पंत, संजीव कुमार, ज्ञानेन्द्र जोशी, भावना आर्य, आशा आर्य, प्रताप रैक्वाल, आशीष महरोत्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

नगर महामंत्री जितेन्द्र मेहता ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारत गुप्ता, गुड्डू वारसी, शहीद खान गुलजार, रिजवान खान, रमेश पाल, कुन्दन, दीपा, संजय, वसीम अख्तर, मेराज समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कुमांऊ सह मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत ने सभी नए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उन्हे भारतीय जनता पार्टी के झण्डे प्रदान किये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top