Nainital-Haldwani News

रुद्रपुर में युवक ने एक बच्चे को बनाया अपनी हवस का शिकार

Ad

हल्द्वानीः आज हर रोज दुष्कर्म और बलात्कार के मामले आम होते जा रहें है। ऐसे मामलें हर रोज सामने आते हैं जिनके वज़ह से मानवता को शर्मशार होना पड़ता है क्योकिं आजकल लोग ऐसी वारदातों को अंजाम देने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर से सामने आया है जहां युवक ने एक बच्चे से दुष्कर्म किया। रुद्रपुर के सिडकुल चौकी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाले बच्चे को जाल मे फसाकार उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस को मामला दर्ज करा दिया। परिवारवालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने बताया कि परिवारवालों का कहना है कि गुरुवार शाम को उनका बच्चा खेल रहा था तभी पड़ोस में मिस्त्री का काम करने वाला रमा शंकर बच्चे को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे की उम्र 15 साल है। जब बच्चे ने शोर मचाया तो रमा शंकर ने टीवी की आवाज बढ़ा दी। जिसके बाद बच्चे ने हिम्मत दिखाई और रात को घर पहुंचने पर परिवार को पूरा मामला बताया। मामले के बाद सिडकुल चौकी प्रभारी कजी मठपाल ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top