Nainital-Haldwani News

शर्मनाक, युवक ने किया चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Ad

हल्द्वानीः राज्य में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। एक बार फिर दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ऐसा ही एक शर्मसार करने वाला मामला सिडकुल से सामने आ रहा है। जहां एक युवक ने चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर परिवारवाले मौके पर पहुंच गए और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया।बता दें कि सिडकुल क्षेत्र में एक युवक ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।आरोपी नासिर मूल रूप से रामपुर निवासी है। और रुद्रपुर के एक अस्पताल में मजदूरी करता है और यहीं अपने परिवार के साथ रहता है।उसी जगह दूसरे मजदूर परिवार के लोग भी रहते हैं। आरोपी नासिर ने सोमवार की रात पड़ोस में रहने वाली एक चार साल की बच्ची को पकड़ लिया और साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। मासूम बच्ची के चिल्लाने पर परिवारवाले मौके पर पहुंच गए जिसे देख नासिर मौके से फरार हो गया।मामले के तुरंत बाद परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की तबदीश की और नासिर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद मंगलवार सुबह आरोपी को  सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल का कहना है कि आरोपी नासिर को कोर्ट में पेश किया गया और कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad
To Top