Regional News

नैनीताल: तेज गति के कारण दिल्ली जा रही बस पलटी, 6 यात्री घायल

Ad

नैनीताल: कालाढूंगी रामनगर दिल्ली जा रही रोडवेज को बस सुबह करीब सवा सात बजे शहर से करीब तीन किमी दूर नारायण नगर से पहले सड़क पर पलट गई। इस घटना के बाद यात्रियों ने बताया कि तेज गति के कारण ये हादसा हुआ। बस की गति अधिक थी और चालाक उसे अपना नियंत्रण खो बैठा था। इस हादसे में 6 लोगों को चोट लगी है जिन्हें इलाज के लिए बीड़ी पांडे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शैमफॉर्ड का लक्ष्य , बच्चे आज सिखेंगे और भविष्य में उसे कर समाज को उदाहरण देंगे

बस में करीब 2 दर्जन लोग सवार थे। नियंत्रण खोने के बाद बस चालन ने वाहन को दिवार से टकरा दिया जिसके बाद बस पलट गई।  सड़क से नीचे भयंकर खाई है। बस चालाक का नाम रोहित बताया जा रहा है जो हल्द्वानी दमूवाढूंगा का है।

हल्द्वानी प्रकाश डेंटल टिप्स: दांतों से जुड़ी कई परेशानी का इलाज है कॉस्मेटिक फिलिंग

लोगों की सूचना के बाद कोतवाल विपिन पंत, एसआई पूरन मर्तोलिया समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और घायलों को इलाज के लिए बीडी पांडेय अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए है।

 

 

न्यूज सोर्स-दैनिक जागरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top