National News

वाराणसीः कांग्रेस नहीं सपा से भाजपा का मुकाबला, जाने शालिनी यादव का इतिहास

Ad

नई दिल्लीः भारत की सबसे हॉट सीट माने जाने वाली वाराणसी से काग्रेंस ने एक बार फिर अजय राय को चुनावी मैदान में उतरा है। इससे पहले भी अजय राय ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था पर मजह 75 हजार वोट ही ला पाये , अगर मोदी और अजय में वोट अंतर निकाला जाये तो मोदी ने अजय राय को 5 लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। यही कारण है कि पीएम मोदी को अगर कोई कुछ हद तक टक्कर दे सकता है। तो महागठबंधन जिसकी प्रत्याशी सपा से है सपा ने उम्मीदवार शालिनी यादव को बनाया है।वह सोमवार को ही कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुई हैं पेशे  से शालिनी यादव फैशन डिजाइनर हैं। उन्हें राजनीति अपने ससुर केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्याम लाल यादव से मिली है। शालिनी वाराणसी से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली शालिनी यादव की शादी स्व श्यामलाल यादव के छोटे सुपुत्र अरुण यादव से हुई है। शालिनी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इंग्लिश से बीए ऑनर्स किया। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा किया।शालिनी यादव के ससुर श्याम लाल यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं, जिनका कांग्रेस ही नहीं बल्कि गांधी परिवार से भी सीधा सरोकार हुआ करता था। 1984 में वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थे। इसके बाद राज्यसभा के सदस्य बने और 1988 में राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय बने। श्याम लाल यादव राज्यसभा के डिप्टी चैयरमैन भी बने थे।शालिनी यादव ने अपना सियासी सफर दो साल पहले ही शुरू किया है। शालिनी यादव 2017 में हुए नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि शालिनी यादव बीजेपी की मृदुला जायसवाल से हार कर दूसरे स्थान पर थीं। शालिनी यादव को कुल एक लाख चौदह हजार वोट मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा से वाराणसी सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं, जहां उनका सीधा मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से है। मोदी दूसरी बार वाराणसी सीट से चुनावी मैदान में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top