National News

यूपी के संभल में दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 8 की मौत,12 घायल

Ad

नई दिल्लीः सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। सड़क हादसो का मुख्य कारण यातायात के नियमों की अनदेखी करना होता है।  तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना इनमेे शामिल है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आ रहा है जहां दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार रात बहजोई क्षेत्र के लहरवान गांव के समीप की है। तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के मुताबिक मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर स्थित गांव लहरावन के निकट सामने से आ रही पिकअप की डीसीएम में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। इस हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। बहजोई के सामुदायिक केंद्र में घायलों को लाया गया। सभी बदायूं के चाचीपुर से निजी समारोह से गांव लहरावन लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हादसे में पवन पाल पुत्र रमेश पाल निवासी देवीपुरा थाना शाहाबाद, होरीलाल पुत्र नत्थू लाल निवासी लहरावन थाना बहजोई, राम कुमार पुत्र दाताराम निवासी गांव कोहरा थाना इस्लामनगर, हरिशंकर पुत्र सुखराम निवासी लहरावन, रामवीर पुत्र नत्थू सिंह निवासी लहरावन, दिनेश चंद्र शर्मा गेंदनलाल शर्मा निवासी लहरावन, बृजेश पुत्र चंद्रपाल निवासी लहरावन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान शेर सिंह पुत्र बुद्घि निवासी मड़नपुर बहजोई ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है और घायलों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top