National News

राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने अपने इस नेता को बनाया अंतरिम अध्यक्ष, जानिए

नई दिल्लीः कांग्रेस के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने ट्विटर पर अपने इस्तीफे के लेटर को सार्वजनिक कर इस बारे में जानकारी दी। राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर से कहा कि, अब वो कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हैं और बहुत जल्द कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे।

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद शुरू हुई खींचतान के बाद कांग्रेस मोतीलाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। जब तक नए सदस्य के नाम पर सहमति नहीं बनती तब तक मोतीलाल वोरा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे।

हालिया लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर कायम थे। राहुल ने बुधवार को एक बार फिर साफ किया कि वह अब पार्टी प्रेसिडेंट नहीं हैं। कांग्रेस को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान राहुल ने बयान दिया कि  ‘मैंने पहले कई मौकों पर बता दिया है कि मैं अब पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूं। इसलिए नए अध्यक्ष के चुनाव में मेरी कोई भूमिका नहीं है। ये फैसला कांग्रेस कार्यसमिति को ही करना है। मैं चाहता हूं कि पार्टी जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन ले।’

To Top