National News

शराबी दुल्हे को सिखाया दुल्हन ने सबक, बीच मंडप में लिया ऐसा कदम

नई दिल्लीः शादी एक ऐसा पावन समारोह होता है जिसमें परिवार के सभी लोग खुश होते हैं। शादी में दुल्हा दुल्हन को कई रस्में निभानी पड़ती हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जहां रस्म निभाने के समय पर दुल्हा शराब के नशे में धुत्त होकर आया और ऊट-पटांग हरकतें करने लगा। मामला बिहार के छपरा का है जहां एक दुल्हे की इस हरकत ने सभी लोगों को हैरान कर दिया। दूल्हे की इस हरकत के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

दूल्हा बबलू कुमार शराब पीकर शादी में आया था जिसकी वजह से वो ठीक से खड़ा भी नही हो पा रहा था और मंडप पर आकर ऊट पटांग हरकते करने लग गया। दुल्हन रिंकी कुमारी ने दुल्हे की इस हरकत को दखकर शादी करने से साफ मना कर दिया और दुल्हे को शादी के मंडप से जाने को बोल दिया। दुल्हे की इस शर्मनाक हरकत के बाद दुल्हन और उसके परिवार ने शादी ना करने का फैसला लिया। वहीं दुल्हन के पिता त्रिभुवन शाह ने बताया की दूल्हा इतने नशे में था कि उसको समझ नहीं आ रहा था कि उसके आस-पास क्या चल रहा है। शादी के लिए बने स्टेज में भी वो ऊट-पटांग हरकतें कर रहा था। इसलिए मेरी बेटी ने शादी करने से मना कर दिया और अपने कमरे में चली गई।

शादी छपरा के डुमरी छपिया गांव में थी। दूल्हे की ऐसी हरकतें देख दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों ही परिवारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने शादी न करने का फैसला कर लिया था। दुल्हन के मना करने के बाद गांव वालों ने बारातियों को तब तक जाने नहीं दिया जब तक उन्होंने सारा दहेज वापिस नही किया। जब लड़को वालों ने दहेज वापिस किया तब उनको गांव से जाने दिया गया। जबकि दुल्हन ने पुलिस को फोन करके दुल्हे को गिरफ्तार करवा दिया।

To Top