National News

चुनाव नतीजे देख मतगणना केन्द्र में कांग्रेस नेता को आया हार्ट अटैक,मौत

Ad



नई दिल्लीः आज लोकसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। रुझानों में बीजेपी 300 सीटों के आकड़े को पार करती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस 100 के अंदर निपटती दिख रही है। चुनाव के नतीजे के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मामला मध्य प्रदेश के सीहोर का है जहां चुनाव नतीजे दखने के लिए मतगणना केन्द्र पर आए कांग्रेस नेता रतन सिंह ठाकुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि रतन सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती देखने पहुंचे थे, लेकिन अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़े

हादसे के बाद रतन सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने कहना है कि सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ मतगणना केंद्र पर आए थे। तभी वो नतीजे देखते हुए गश खाकर कुर्सियों पर गिर पड़े।

नतीजों को देखा जाए तो मध्य प्रदेश में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ जाती दिख रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता हारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की थी। इस दौरान इस राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 27 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। कांग्रेस केवल 2 ही सीटें जीत पाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top