National News

बेटी की एक गलती ने ली परिवार के दो लोगों की जान, पति का हुआ मर्डर तो बेटी ने की खुदखुशी

Ad

नई दिल्लीः घर में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन खुशियाँ लेकर आता है। घर के सदस्य से लेकर रिश्तेदारों तक सब खुश होते हैं। विवाह दो लोगों के दिल और आत्माओं को पवित्र बंधन मे बांधता हैं। लेकिन बिहार के हाजीपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने शादी तो करी लेकिन उसकी शादी में ग्रहण लग गया। युवती के पिता ने युवती के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पति को अपनी आंखों के सामने मरा देख युवती ने अपने आप को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर का है जहां बुधवार की अल सुबह लड़की के पिता ने अपने दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें की कोनहारा में रहने वाले रूपेश कुमार और तारा कुमारी के बीच प्रेम प्रसंग था। लेकिन लड़की के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी के चलते दोनों ने घर से भागकर 25 फरवरी को शादी कर ली थी। बस इसी बात से तारा का पिता मुक्कू बाबा बेहद नाराज था। इसी के चलते बुधवार की सुबह तारा के पिता एक शख्स को साथ लेकर तारा और रूपेश के घर जा पहुंचे। उस वक्त रूपेश कमरे में सो रहा था। इससे पहले कि उसकी बेटी कुछ समझ पाती, पिता ने रूपेश को गोली मार दी। जब तारा चीखने लगी उसका पिता उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। गोली लगने से रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई।

जिसके बाद रूपेश को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बदहवास हो चुकी तारा ने शाम के वक्त खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तारा का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रूपेश और तारा के घर से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया की आरोपी मुक्कू और उसके साथी को गिरफ्तार करने की दबिश की जा रही है। वारदात के बाद से ही दोनों अपराधी फरार चल रहे है। पुलिस उनके घरवालों से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top