Auto Tech

फेेसबुक भारत में जल्द ही करेगा अपना इंटरेक्टिव गेम शो लॉन्च

Ad

नई दिल्ली। आज पुरी दुनिया में सोशल मीडिया ने तेजी से अपनी लोकप्रियता प्राप्त कर ली है। सोशल मीडिया आज हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभा रहा है। सिर्फ एक बटन दबाने से हमारे पास पूरे देश-विदेश कि अच्छी और बुरी खबर हमारे पास पहुंच जाती हैं। आज के दौर में सोशल मीडिया के बिना हमारे जीवन की कल्पना करना मुश्किल है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप्प सोशल मीडिया के प्रमुख प्लैटफॉर्मस हैं। सोशल नेटवर्किंग दिग्गज-फेसबुक ने मंगलवार को पहले इंटरेक्टिव गेम शो को लॉन्च करने की घोषणा की, जिसका शीर्षक भारत में ‘कॉनफेटी’ है।कंपनी ने एक बयान में कहा कि 12 जून से शुरू होने वाला यह इंटरेक्टिव शो बुधवार से रविवार तक फेसबुक के समर्पित वीडियो प्लेटफार्म – फेसबुक वॉच पर प्रसारित किया जाएगा।इस इंटरेक्टिव गेम को सबसे पहले अमेरिका में लॉन्च किया गया था। इसमें भागीदारों को पॉप कल्चर ट्रिविया से जुड़े सवालों का जवाब देना होता है और उन्हें रोजाना 3 लाख रुपये नकद पुरस्कार जीतने का मौका मिलता है।फेसबुक के निदेशक और भागीदारी प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा, “यह भारत में हमारा पहला आधिकारिक शो है और हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि यह यूजर्स को बेहतर तरीके से संलग्न करने और समुदायों को फेसबुक पर असाधारण, इंटरैक्टिव वीडियो अनुभवों के साथ लाने में सक्षम करेगा।”यह घोषणा मुंबई में आयोजित फेसबुक के सोशल एंटरटेनमेंट समिट से इतर की गई।यह शो एक्सक्लूसिव रूप से फेसबुक वॉच पर प्रसारित होता है तथा यह शो कनाडा, यूके, मैक्सिको, थाईलैंड, वियतनाम और फिलीपींस सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में पहले से ही उपलब्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top