National News

हल्द्वानी लाइवः दहेज के लिए पति ने किया पत्नी का रेप, जानिए पूरा मामला

Ad

नई दिल्लीः जिस देश में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है और उनके साथ होने वाले रेप और दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठती रहती है उसी देश में रेप और दहेज के मामले थमने का नाम नही ले रहें हैं। आज भारत देश में दहेज प्रथा एक अभिशाप के रूप में फैल चुका है। वहीं दूसरी और रेप की वारदातें आए दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसा ही एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला मुजफ्फरनगर का है जहां दहेज को लेकर शादी की रात युवती के साथ पति और जेठ ने गैंगरेप किया। घटना यूपी के मुजफ्फरनगर की है जहां दहेज के लालची पति और जेठ ने शादी की रात युवती कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ गैंगरेप किया। पति और जेठ ने रेप करने के बाद युवती को कमरे में ही बंद कर दिया जिसकी वजह से पीड़िता जख्मी हालत में रातभर कमरे में पड़ी रही। अगले दिन सुबह पीड़िता को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद युवती के परिवारवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें परिवारवालों ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ है। पीड़िता के भाई ने कहा, शादी की रात पति और उसके परिवार के कई रिश्तेदार नशे में पूरी तरह धुत थे। इसके बाद उन्होंने मेरी बहन के साथ गैंगरेप किया। भाई ने अपनी बहन की शादी पर 7 लाख रुपये खर्च किए पर फिर भी उसके ससुरालवाले लालच कर रहे थे और अधिक दहेज की मांग कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक यह मामला 6 मार्च का है। रविवार 10 मार्च को पीड़िता के परिवार ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले में गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गैंगरेप की पुष्टि के लिए पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top