National News

दुखद: सड़क हादसे में पत्रकार की मौत, पत्नी-बच्चों को मिला जीवन भर का दुख

Ad

छपरा: हादसे में दुनिया छोड़कर भले एक या दो व्यक्ति जाएं मगर रिश्ते कई सारे चले जाते हैं। जिले के थाना क्षेत्र के लखनपुर छपरा रोड पर सेमरी गांव के पास दुखद हादसे में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर और डुमरसन बाजार अवस्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विनोद ठाकुर की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि विनोद ठाकुर फेसबुक पेज पर लोकल न्यूज चैनल में काम करते थे। सूचना मिलने के बाद मशरक थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा और प्रशिक्षु दारोगा आशुतोष कुमार ने दल बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

बाइक से अपने घर जा रहे पत्रकार का वाहन बगल में खड़े हाईवा में पीछे से टकरा गया। इसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी नीतू देवी और पुत्री रितिका कुमारी 11 वर्ष, नित्या कुमारी 9 वर्ष और 6 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार का बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top