National News

सेना ने लिया पुलवामा हमले का बदला, जैश कमांडर सज्जाद भट्ट को किया ढेर

Ad

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमला का आज सुरक्षाबलों ने बदला ले लिया है। सेना के सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह अनंतनाग में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सज्जाद भट्ट को मार गिराया है।

बता दें कि सज्जाद भट्ट की कार का इस्तेमाल 14 फरवरी को हुए पुलवामा सीआरपीएफ काफिले पर हमले में किया गया था। इसके अलावा सेना के एक और आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी बीते सोमवार यानी 17 जून को पुलवामा में सेना की गाड़ी में हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था। फिलहाल, सुरक्षाबलों की ओर से पुलवामा और अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

बता दें कि पुलवामा में इसी साल 14 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ के एक काफिले को निशाना बनाया था। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक वाहन को उड़ा दिया था। इस कायराना हमले में सीआरपीएफ के 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top