National News

रिश्ते हुए शर्मशार, चाचा और भाइयों ने किया गैैंगरेप, फिर हंसिए से सिर काट डाला

Ad

नई दिल्लीः भारत में बलात्कार और गैंगरेप के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर गैंगरेप के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मामला मध्यप्रदेश के सागर जिले की बंडा तहसील का है, जहां नाबालिग के भाइयों और पिता समान चाचा ने ही पहले तो उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में सिर काटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने इस रोंगटे खड़ा करने वाले मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उनको 14 मार्च को मामले की सूचना मिली थी कि एक खेत में नाबालिग की सर कटी हुई लाश पड़ी है। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने इसकी गहराई से तफ्तीश की। सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि मामले में मृतक के परिवारवालों से पूछताछ की गई तो उन सबने अलग बयान दिए। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो जो पता चला वह दिल दहलाने वाला था। 12 साल की नाबालिग के साथ उसी के तरुण भाइयों ने चाचा के साथ मिलकर चाचा के ही घर में बलात्कार किया। जिसके बाद जब मासूम ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसे मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस की पुछताछ से पता चला कि आरोपियों ने पहले तो मासूम का गला घोंटा और बाद में हंसिये से उसका सिर काट दिया और शव को खेत में फेंक दिया। मामले के बाद चाचा बंसीलाल, चाची सुशीला, भाई ब्रजेश और एक नाबालिग भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी रामदास अहिरवार अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है, पुलिस ने आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top