National News

PM मोदी ने ली शपथ तो अबु धाबी में कुछ इस अंदाज में मना जश्न,वीडियो वायरल

Ad

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लगातार दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक ओर मोदी सरकार दिल्ली में शपथ ले रही थी, तो दूसरी तरफ अबू धाबी में जश्न मनाया जा रहा था।संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान राजधानी अबू धाबी की आइकॉनिक एडनॉक ग्रुप का टॉवर भारत और अबु धाबी के झंडे में रंगा दिखा। दोनों देशों के झंडों के अलावा पीएम मोदी और यूएई के शेख मोहम्मद बिन जायद का पोट्रेट भी दिखाया गया।यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने कहा कि यह सच्ची दोस्ती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली, आइकॉनिक एडनॉक ग्रुप टावर भारत और यूएई के झंडों और हमारे पीएम और शेख मोहम्मद बिन जायद के पोट्रेट से रोशन हो गया। आने वाले समय में दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास का अभूतपूर्व दौर शुरू होगा।मोदी पहली बार 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे। बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार यह पद संभालने वाले वह भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले एक पूर्ण कार्यकाल के बाद दूसरी बार पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे।प्रधानमंत्री के साथ-साथ 57 लोगों ने मंत्री पद की भी शपथ ली, जिनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्यमंत्री शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top