Pauri News

अनिल बलूनी ने दी उत्तराखंड वासियों को खुशखबरी,अब स्मार्ट तरीके से पता लगेगा मौसम का मिजाज़

Ad

देहरादून: प्रदेश वासियों के लिए भाजपा के अनिल बलूनी एक बार फिर खुशखबरी लाए हैं। अनिल बलूनी ने फेसबुक के माध्यम से साझा किया है कि लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में जल्द ही डॉप्लर रडार लगेगा। इसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल अनिल बलूनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद कहा है। धन्यवाद कहने के पीछे की वजह उत्तराखंड वासियोम के लिए वाकई सुखद है।

मित्रों, मैं आपके साथ एक खुशखबरी साझा करना चाहता हूं कि रक्षा मंत्रालय ने लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में लगने वाले डॉप्लर…

Posted by Anil Baluni on Wednesday, 24 March 2021

यह भी पढ़ें: क्रुणाल पांड्या ने डेब्यू पर तोड़ा तीन दशकों का रिकॉर्ड, भाई हार्दिक की आंख से छलके आंसू

यह भी पढ़ें: जनता के भरोसे पर फिर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, ठग से रिकवर किए करीब आठ लाख रुपए

बता दें कि सेना के नियमों व सुरक्षा मानकों के कारण से लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में लगने वाले डॉप्लर रडार का काम लंबे समय से अटका हुआ था। मगर अब इसे रक्षा मंत्रालय द्वारा परमिशन मिल गई है। इस पूरे क्रम में अनिल बलूनी की मेहनत साफ दिखती है।

उन्होंने कई बार इस सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और अनेक बार रक्षा सचिव सहित रक्षा मंत्रालय के अनेक अधिकारियों से निरंतर चर्चा की। जिसके बाद यह कार्य अंतत: होने जा रहा है। अनिल बलूनी ने कहा कि लैंसडाउन में डॉप्लर रडार की स्थापना से रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी क्षेत्र के मौसम के पूर्वानुमान में बड़ी मदद मिलेगी। इसके अलावा बलूनी ने जानकारी दी कि दो अन्य डॉपलर रडार सुरकंडा (टिहरी) और मुक्तेश्वर (नैनीताल) की स्थापना प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहले जहर गटका फिर प्रेमी जोड़े ने लगाई अस्पताल को दौड़, युवक की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें: कोरोना की दूसरी लहर: 31 मार्च तक बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, जरूर पढ़ें

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को उत्तराखंड की राजनीति में धीरे-धीरे काफी ख्याति मिलने लगी है। हो भी क्यों ना, उनके द्वारा जनहित में किए जाने वाले सराहनीय हैं भी। राज्य में अगर ट्रेन क्रांति की बात होगी तो अनिल बलूनी के प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। साल 2018 में राज्यसभा ने काठगोदाम- देहरादून को नैनी-दून जनशताब्दी की सौगात दी थी। राज्य को दूसरे राज्यों से ट्रेन के माध्यम से जोड़ने के क्रम में उत्तराखंड को दो जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। यह भी अनिल बलूनी के द्वारा ही संभव हो पाया था।

इसके अलावा हाल ही में हल्द्वानी में कैंसर इंस्टीट्यूट बनने पर टाटा की तरफ से जो मुहर लगी थी। उसमें भी अनिल बलूनी का ही हाथ था। अनिल बलूनी ने ही रतन टाटा को पत्र लिख कर संस्थान बनाने की पैरवी की थी। जिसके बाद रतन टाटा ने सकारात्मत प्रक्रिया दी थी। बहरहाल अब डॉप्लर रडार लगने से निश्चित ही मौसम जानने के लिहाज से मदद होगी। अनिल बलूनी ने मोदी है तो मुमकिन है के नारे के साथ केंद्र का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एक अप्रैल से इस उम्र के लोगों के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने तुंणगी गांव के प्रधान को सराहा,ऐसे ही युवाओं को करना है उत्तराखंड का भला

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top