Nainital-Haldwani News

कैमस्कैनर को मात देने के लिए युवा संदीप ने बनाया फोटो स्टेट एप

Ad

हल्द्वानीः भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बीच भारत ने चीन को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने का फैसला लिया था।भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर बड़ा एक्शन लेते हुए टिक-टॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर बैन लगा दिया था। इतना ही नही प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील करते हुए युवाओं से एप डेवलपिंग के क्षेत्र में काम करने को कहा था। इससे प्रेरित होकर देश के युवा इस क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आज हम आपकों जिस युवा के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके किए गए कारनामें से आपको भी गर्व महसूस होगा। बता दें कि 22 वर्षीय संदीप होदकसिया ने एख फोटो स्टेट एप बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

चीनी एप कैम स्कैनर को लोग काफी पसंद करते थे। चीनी एप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही लोगों को एक स्कैनर की तलाश थी। ऐसे में संदीप ने फोटो स्टेट एप बनाया। इस एप के जरिए आप किसी भी पेपर की फोटो खींचकर इसे पीडीएफ में बदल सकते हैं। भारत में बना यह एप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में चलता है। और यह एप पूरी तरह से सुरक्षित है। यूजर को इस एप में किसी भी तरह के मालवेयर का खतरा नही है। इतना ही नही इस एप में किसी तरह के एड भी नही आते हैं।

बता दें कि एप का क्यूए हल्द्वानी की आईसीडीए टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने तैयार किया है। टीम के साथी विवेक का कहना है कि क्यूए के तहत ब्लू प्रिंट, कोड रिव्यू, प्रोसेसिंग आदि को तैयार किया गया है। डेवलपर का कहना है कि इस एप को बनाने में उन्हें करीब सात दिन लगे। लगातार दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद यह एप बन सका। यह एप 37 एमबी का है और फिलहाल एंड्राइड यूजर ही इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। और इस एप को अभी तर 2 हजार से ज्यादा लोग डाउनलोड भी कर चुकें हैं। संदीप का कहना है कि इस एप में लोगों की प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा गया है। यह एप यूजर से कैमरा के अलावा किसी अन्य तरह का एक्सेस नही मांगता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top