Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: तनाव से छुटकारा पाने के लिए आकाश राणा ने की आत्महत्या, दो बार पहले कर चुका था प्रयास

Ad

हल्द्वानी: मानसिक रोग इंसान को इतना परेशान कर देता है कि वो अपने जीवन की महत्वता को भूल जाता है। बरेली रोड स्थित मयूर विहार कॉलोनी निवासी आकाश राणा (24) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। कुछ साल पहले हादसे में अंग खराब होने के बाद आकाश तनाव में रहने लगा था और शुक्रवार को उसने इससे छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों ने बताया कि इससे पहले वो दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है था। एक बार उसने फांसी लगाकर भी जान देने की कोशिश की थी। आकाश चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना से पहले वह अपने घर में पेड़-पौधों में पानी डाला था। मेडिकल चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है।

खबर के अनुसार शुक्रवार को  आकाश के माता-पिता घर पर नहीं थे। आकाश की भाभी घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर आकाश को निकाला गया। परिजन उसे लेकर एसटीएच गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर मंडी चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आकाश दो बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। तीन साल पहले वह गौला नदी किनारे बेहोश पड़ा था। परिजनों ने उसका दिल्ली तक इलाज कराया। उसकी जान तो बच गई थी, लेकिन कुछ अंग खराब हो गए थे। इसी कारण वह काफी तनावग्रस्त रहता था।

दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 22 दिन की बच्ची की मौत, शादी को नहीं हुआ था एक साल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top