National News

दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 22 दिन की बच्ची की मौत, शादी को नहीं हुआ था एक साल

Ad

नई दिल्ली: जिंदगी कब किस मोड़ पर खड़ा कर दी किसी को अंदाजा नहीं। उत्तर प्रदेश में हुए एक हादसे ने सभी को सकते में डाल दिया है। इस हादसे में पति-पत्नी समेत एक नवजात की मौत हो गई है। घटना के बाद घर पर कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना लखनऊ-कानपुर हाइवे की है। अजगैन थानाक्षेत्र में नवाबगंज पक्षी विहार के निकट गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क हादसे में फार्च्यूनर कार सवार दम्पति व 22 दिन की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। हादसे में  कार सवार युवक नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख का भतीजा नवाबगंज कस्बा निवासी हर्षवर्धन सिंह उर्फ लकी (28) पुत्र पप्पू सिंह गुरुवार सुबह पत्नी रिशा की मौत हो गई।

Image may contain: 2 people, including Risha Singh, people smiling, people sitting and close-up

हर्षवर्धन सिंह उर्फ लकी पत्नी समेत नवजात बच्ची के साथ फिरोजाबाद ससुराल जा रहा था और घर के कुछ दूर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन से टक्कर होना हादसे का कारण बना। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।

याद आए पप्पू दा जब हल्द्वानी उत्तरायणी मेले में मां को दिया गया सम्मान, आंसूओ से भर गई आंखें

हादसे में कार सवार हर्षवर्धन, उसकी पत्नी रिशा और 22 दिन की मासूम बेटी उसी में फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और उन्हे बाहर निकाला लेकिन तीनों ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। रिशा और हर्षवर्धन की पिछले साल 1 फरवरी को शादी हुई थी। वहीं करीब 22 पहले रिशा ने  बेटी को जन्म दिया था।

Image may contain: 5 people, including Himanshu Ydv, Risha Singh and Akhil Dhanai, people smiling, people standing

अपने दोस्तों के साथ रिशा ( साल 2017 मार्च)

रिशा सिंह ने नोएडा न्यूज-24 कैपस स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एंटरटेनमेंट स्टडीज से मॉस कम्यूनिकेशन में पीजी किया था। इस हादसे के बाद रिशा के सभी मित्र सदमे हैं। उन्होंने बताया कि रिशा काफी मिलनसार थी। हमे विश्वास नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

हल्द्वानी के सौरभ रावत ने रणजी क्वार्टर फाइनल में विदर्भ के खिलाफ जड़ा शतक

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top