Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में बारिश का कहर, रामनगर आ रही कार 200 फीट खाई में गिरी , दो की मौत

Ad

हल्द्वानी: राज्य में मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी किया हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से मैदानी इलाकों के नाले उफान पर हैं जो जान के लिए खतरनाक साबित हो रहा हैं। रविवार सुबह दो सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। खबर के अनुसार टोटाम के पास भतरौंजखान-रामनगर मोटर मार्ग में एक अल्टो कार खाई में गिर गई। खबर के मुताबिक देघाट से रामनगर आ रही एक आल्टो कार मछोड़ और घट्टी के पास दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,  जबकि 3 तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि आज सुबह एक आल्टो कार देघाट से रामनगर के लिए रवाना हुई। कार में तीन लोग सवार थे। पनुवा द्योखन से इसमें दो लोग लिफ्ट लेकर बैठ गए। कुछ ही दूर जाकर कार चालक ढलान पर अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर भुवन राम (45 वर्ष) पुत्र शंकर राम निवासी पनुवा द्योखन ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे मृतक  की शिनाख्‍त नहीं हो पाई है।

वहीं दूसरी घटना ढौरा और पौधार से सामने आ रही है, जहां  एक दुग्ध वाहन सड़त हादसे का शिकार हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार लमगड़ा विकासखण्ड के ढौरा के पास एक दुग्ध वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में बैठे तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। दुग्ध वाहन चौघानपाटा स्थित दीवान डेयरी का बताया जा रहा है।

पहाड़ में हो भारी बारिश के चलते हल्द्वानी शहर के अधिकतर नाले उफान पर है। भारी बारिश के चलते हल्द्वानी-सितारगंज पर चोरगलिया का शेर नाला उफान पर होने से यातायात को बंद कर दिया गया है। नाले के दोनों ओर पुलिस टीम तैनात है। वहीं रास्ते के दौने ओर गाड़ियों की लगी लम्बी कतार लगी हुई है। पिछले दिनों शेर नाले में उत्तराखण्ड की रोडवेज की बस बह गई थी जिसमें 28 यात्री सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top