Uttarakhand News

पिता ने बेटी से करना चाहा बलात्कार, तो बेटी ने कुदाल से पिता को उतारा मौत के घाट

Ad

देहरादूनः राज्य में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। मामला उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्लाक क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक बार फिर रिश्तें शर्मशार हुए हैं।  सगी बेटी ने पिता की गर्दन पर कुदाल से प्रहाक कर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद बेटी ने राजस्व पुलिस के सामने पिता की हत्या का जुर्म स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि उसके पिता ने रात को शराब के नशे में उससे बलात्कार करने का प्रयास किया था। 

बता दें कि सोमवार रात को शराब के नशे में पिता जब घर पहुंचा तो उसने बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।बेटी के मना करने पर भी जब पिता नही रूका तो बेटी ने अपने बचाव के लिए कुदाल से पिता के उपर वार कर दिया, कुदाल गर्दन में लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मामले के बाद मंगलवार सुबह के गांव के ग्राम प्रहरी ने पुलिस को हत्या की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। राजस्व निरीक्षक बृजमोहन आर्य, उपनिरीक्षक राजेश रावत एवं रविंद्र असवाल का कहना है कि पूछताछ में मृतक की बेटी ने अपने पिता की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। और मौके से हत्या में इस्तमाल कुदाल को भी बरामद कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

बता दें कि मृतक की दो शादियां हुई थी। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया था जिसके दो बच्चे हैं। बेटे ने कुछ साल पहले आत्महत्या करी थी, वहीं बेटी की शादी हो चुकी है। बेटी और दमाद पिता के साथ ही रहते हैं। सोमवार रात को पिता के शराब पीने के बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पिता ने नशे की हालत में बेटी के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। मामले के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS Ad
To Top