CM Corner

शहीदों की वीरता की गाथा सूनाएगा रेडियो देहरादून

Ad

देहरादूनः रविवार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने को बीजापुर अतिथि गृह में सैनिकों को समर्पित रेडियो देहरादून 91.2 MHZ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है, सैनिकों को समर्पित रेडियो देहरादून के शुभारंभ से सेवानिवृत्त व सेवारत सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस आदि के जवानों को सम्मान प्राप्त होने के साथ ही युवाओं को भी अपनी सैन्य परंपरा की बेहतर जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी हमारा भविष्य है उनके मन में किसी भी घटना का गहरा असर होता है, इससे शौर्य, साहस की हमारी सैन्य परंपरा की जानकारी भी युवाओं को प्राप्त होगी तथा वे देश के बेहतर भविष्य में अपना योगदान दे सकेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रेडियो ऑन कर इसकी शुरूआत की तथा इस पहल की सराहना की, उन्होंने कहा कि इस माध्यम से प्रसारित होने वाले जन जागरूकता के कार्यक्रम आम जनता से जुड़ने में भी मददगार होंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेडियो देहरादून शहीदों की शौर्य गाथाओं एवं सैन्य परम्पराओं की भी आवाज बनेगा।
इस अवसर पर पद्म बसन्ती बिष्ट, पूर्व सांसद तरूण विजय, प्रमुख वन संरक्षक जयराम, सेवानिवृत जनरल कौशिक, आकाशवाणी के पूर्व सम्पादक विभूति भूषण भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top