Uttarakhand News

देहरादूनः नशे में धुत कार चालक ने मचाया कोहराम, सात वाहनों को मारी टक्कर

Ad

देहरादूनः राज्य में नशा करने और उसके बाद गाड़ी चलाने से हो रहे हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आ रहा है जहां सोमवार देर रात शराब के नशे में कार चला रहे एक युवक ने पटेलनगर क्षेत्र में काफी उतपाद मचाया। उसने एक के बाद एक सात वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। इनमें से एक ही हालत गंभीर बनी हुई है। पटेलनगर में पर्यटन कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारने के बाद उसकी कार सड़क पर घूमकर वहीं पर रुक गई। कार का पीछा कर रहे युवकों ने शराबी चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं, कार में बैठा दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। 

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मामला सोमवार देर रात श्री मंहत इंदिरेश अस्पताल रोड पर हुआ। देर रात कारगी चौक की तरफ से संदीप डोढिंयाल अपने एक साथी के साथ तेज गति से कार चलाते हुए लाल पुल की तरफ आ रहा था। संदीप ने पहले से नशा कर रखा था और काली मंदिर से पहले उसने एक कार को टक्कर मारी थी। इस पर चालक ने कार का पीछा किया। वहीं पर मौजूद कुछ और युवक भी कार के पीछा करने लगे। जैसे ही संदीर को पता चला कि उसका पीछा होरा है तो उसने बचने के लिए कार की स्पीड बढ़ा दी। नशे की हालत में और तेज स्पीड के चलते संदीप ने स्कूटी सवार और ई-रिक्शा को भी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा चालक सतीश घायल हो गया। 

इतना ही नही शराबी संदीप का कोहराम इतने में ही नहीं रुका उसने कुछ ही दूरी पर एक बाइक और फिर एक विक्रम को सीधी टक्कर मारी दी। इसके बाद एक बाइक को टक्कर मारने के बाद संदीप ने सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई और वही घूमकर रुक गई।

पीछा कर रहें लोगों ने और मौके पर जमा हुए लोगों ने संदीप को बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी, यह देख उसका साथी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप को भीड़ से निकाला और हिरासत में ले लिया। वहीं इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी का कहना है कि आरोपी चालक निवासी बंजारावाला का रहने वाला है। पुलिस का कहना है की शहर में बीते कुछ समय से शराब पीकर गाड़ी चलाने और उससे होने वाले हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top