Uttarakhand News

रुड़की सड़क हादसा, इंजीनियरिंग के छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Ad

देहरादूनः राज्य में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। सड़क हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना, दूसरे लेन में गाड़ी चलाना है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा रुड़की से सामने आया है। जहां बाइक से रुड़की से मंगलौर जा रहे एक इंजीनियरिंग के छात्र को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि विज्ञापनमंगलौर के बंदरटोल निवासी सलाउद्दीन उर्फ सन्नी (22) पुत्र असलम अंसारी भगवनानपुर स्थित मदरहुड यूनिवर्सिटी में इंजीनिरिंग का छात्र था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह रुड़की से बाइक से मंगलौर लौट रहा था। मिलिट्री चौक के पास एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हाईवे पर होने की वजह से मिलिट्री चौक पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जाम खुलवाया। हादसे के बाद परिवारवालों को सूचना दे दी गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं हादसे के बाद मौका देखकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। एसएसआई प्रमोद कुमार का कहना है कि परिवारवालों की ओर से अब तक किसी भी तरह की तहरीर नहीं मिली है। वहीं पुलिस मिलिट्री चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। वहीं सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top