Uttarakhand News

उत्तराखंडः पुलिस के जाल में फंसा शराब तस्कर, 12 बोतल देसी शराब बरामद

Ad

नैनीतालः राज्य में अवैध शराब की तस्करी के मामले थमने के नाम नही ले रहे हैं। अवैध शराब का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। ऐसा ही एक मामला गरुड़ से सामने आया है जहां पुलिस ने देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि पुलिस को उनके एक मुखबिर से इस मामले के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस ने भगवत सिंह पुत्र कंचन सिंह तुलेरा निवासी नौगांव को गरुड़ के कुमाऊं फार्मेसी के पास से पकड़ा लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद की गई। अवैध शराब रखने के आरोप में उस पर आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया गया है।

एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि पूरे जिले में अवैध शराब की तस्करी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए जिले में व्यापक अभियान चलाया गया। एसपी का कहना है कि जिले में तस्करी को रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top