Uttarakhand News

एकतरफा प्रेम के चलते युवक ने लगाई फांसी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Ad

देहरादूनः आज कल आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहें हैं। लेकिन अगर आत्महत्या की वजह एकतरफा प्रेम हो, जी हां ऐसा ही एक चौकानें वाला मामला देहरादून का है जहां मसूरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मसूरी रोड पर एक होजरी स्टोर में काम करता था। पूरा मामला स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। युवक के फंदा बनाने से लेकर फांसी से लटकने की पूरी वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई।
राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मनका होजरी स्टोर में चमोली के बादुक निवासी पवन वीर नेगी (23) पिछले पांच साल से नौकरी कर रहा था। पवन स्टोर में ही बने सर्वेंट क्वार्टर में तीन अन्य दोस्तों के साथ रहता था। सोमवार को पवन की छुट्टी थी और वह दिन में ही अपने रूम से बादर चले गया, जब रात तक वह वापस नही आया तो दोस्तों ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि वो थोड़ी देर में आएगा। जिसके बाद जब बुधवार सुबह स्टोर मालिक मनीष मंमगाई ने दूसरी मंजिल का स्टोर खोला तो पवन वीर नेगी को पंखे से लटका देख मनीष के पैरो तले जमीन खिसक गई। मालिक के शोर मचाने पर उसके दोस्त स्टोर पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया।
फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच की तो कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब चैक किया गया तो फांसी लगाने की पूरी वीडियो सामने आई। एसओ नत्थीलाल उनियाल का कहना है कि फुटेज के हिसाब से पवन वीर नेगी करीब चार बजे स्टोर में आया था। वीडियो से पता चला कि पंखे पर फंदा बांधते समय वह लगातार फोन पर बात कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पवन ने कई नंबरों पर एसएमएस भी किए है। एसओ उनियाल के ने बताया कि स्टोर के अंदर से कुछ फटे हुए प्रेम पत्र भी मिले हैं, जिससे ऐसा लगता है कि युवक ने एकतरफा प्रेम में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने पवन का मोबाईल भी कब्जे में ले लिया है। और जांच मे जुट गई है। मामले के बाद पवन के परिवालवाले चमोली से देहरादून पहुंच गए। पवन ने सोसाइड नोट में मां और पापा को सॉरी लिखा है और अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top