Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में फिर हिली धरती, उत्तरकाशी में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके

Ad

देहरादूनः उत्तराखंड जहाँ एक ओर बर्फबारी और बारिंश का मौसम देखा जा रहा है। तो वही उत्तराखंड के उत्तरकाशी से भूकंप के झटको की खबर सामने आ रही है। यह झटके कुछ घंटे पहले ही आये है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है । उत्तरकाशी शहर में गुरुवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 11:23 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। वहीं दूसरा झटका 11:58 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी में आए भूकंप के दोनों झटकों का केंद्र डुंडा में जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में बर्फ बनती जा रही आफत, बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

भूकंप के झटकों के बाद लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल भागे। हालांकि अभी तक किसी तरह से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना ली। अभी तक जनपद में किसी प्रकार की जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला चिकित्सालय में एम्बुलेंस आदि को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

सीमा पर दुश्मनों के नाक में किया दम, अब पेंटिंग से दिलों में राज कर रहा है पहाड़ का ये फौजी

इस से पहले भी 11 नवंबर 2018 को उत्तराखंड में भूकंप आया था। जिससे पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई थी।

विदेशों में महक रही है पहाड़ के बच्चों की कामयाबी, सौम्या पंत ने ब्रिटेन में किया कमाल

उस दिन पिथौरागढ़ में रविवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहली बार भूकंप 12.38 पर आया। इसके बाद 12.45 पर फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top