Uttarakhand News

विदेशों में महक रही है पहाड़ के बच्चों की कामयाबी, सौम्या पंत ने ब्रिटेन में किया कमाल

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखण्ड एक बार फिर गर्व महसूस कर रहा है। इस गर्व का कारण एक बेटी की कामयाबी है जिसने गांव से निकलकर अपने विदेश में देवभूमि का मान बढ़ाया है। अल्मोड़ा की सौम्या पंत ने ब्रिटेन में आयोजित मिसेज इंडिया यूके प्रतियोगिता के एक हजार से अधिक प्रतिभागियों के बीच अपने लिए टॉप थर्टी में जगह बनाई है। इस इवेंट का फाइनल अप्रैल में होना है और सौम्या उसके लिए प्रशिक्षण में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सौम्या का जन्म नैनीताल में हुआ और उन्होंने अल्मोड़ा से शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद वो विदेश चली गई और पिछले 10 साल से लंदन में स्थित कंपनी में एचआर डिपार्टमेंट में ग्लोबल हेड के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ उनके पति और तीन साल की बच्ची है।  बचपन से ही सौम्या को मॉडलिंग और फैशन की दुनिया में रूचि थी।  इस प्रतियोगिता का फाइनल का खिताब अपने नाम करने वाले को मिसेज इंडिया इंटरनेशनल में भाग करने का मौका मिलेगा।

सौम्या पंत के पिता डाॅ. सुबोध कुमार पंत अल्मोड़ा के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में प्रिंसिपल वैज्ञानिक के पद से सेवानिवृत हैं। सौम्या की इस सफलता पर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन जोशी, अरूण पंत, वीरेंद्र बिष्ट, डीपी जोशी, अनिल कुमार, कौशल सक्सेना, हरीश जोशी, कैलाश जोशी, मोहन डोगरा, स्मिता जोशी, मुकुल पंत समेत अनेक लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सौम्या की कामयाबी ने उत्तराखण्ड को खुशी के रंग दिए है। राज्य की प्रतिभा ने साबित किया है कि अपने हुनर से वो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विख्यात हो सकते हैं। पिछले कुछ सालों में देवभूमि के बच्चों ने यह साबित भी किया है। क्षेत्र कोई भी हो उन्होंने हमेशा अपनी मौजूदगी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं सौम्या की कामयाबी उन सभी महिलाओं के लिए उदाहरण है जो शादी के बाद अपने सपनों को परिवार की जिम्मेदारियों के नीचे दबा देती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top