Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में बर्फ बनती जा रही आफत, बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में लोगो को इस हफ्ते शायद ही ठंड से राहत मिल पायेगी । मौसम में आये परिवर्तन से कई पर्यटक और किसान खुश है तो वहीं रोजमरा के काम करने वालो के लिए परेशानी भी पैदा हो रही है । जिससे कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है । इसी बीच मौसम विभाग ने आज (31 जनवरी) को मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की संभावन जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल में टूटा 25 साल का रिकॉर्ड, किसानों को हुई खुशी

मौसम विभाग की और से जारी जानकारी के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी समभावना भी जताई जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में में भी हल्की बारिश हो सकती है । जिसके कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

पुलिया टूटने से परेशान नैनीताल के 5 गांव, सैकड़ों बच्चों की शिक्षा हो रही प्रभावित

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बीते कई दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है। जिस कारण यहां जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। बुधवार को एक बार फिर चारों धामों में बर्फबारी हुई। इससे निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। केदारधाम में अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम माइनस 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गया है।

सीएम रावत से मिलने पहुंचा ऑस्ट्रेलिया से भारत आया क्रिकेट का जबरा फैंन, सीएम ने की प्रशंसा

बर्फबारी की चेतावनी को देखते हुए चमोली के प्रभारी जिलाधिकारी/ अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया ने जनपद में 31 जनवरी को कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड में दरोगाओं का तबादला , देखें नई सूची…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top