Regional News

कालाढूंगी-नैनीताल सड़क हादसा,टेम्पो ट्रैवलर 50 फीट गहरी खाई में गिरा

Ad

हल्द्वानी: पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन सीजन चल रहा है। बड़ी तादत में लोग घूमने पहुंच रहे है लेकिन सड़क हादसों में हो रही वृद्धि टेंशन का विषय बन रही है। उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने पर्यटक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 17 लोगों के घायल होने की सूचना है।कालाढूंगी थाना क्षेत्र की घटना।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार हादसा कालाढूंगी नैनीताल रोड में हुआ सड़क पर हुआ। बताया जा रहा है कि प्रिया बैण्ड के समीप हुआ टेम्पो ट्रैवलरअनियंत्रयित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 17 लोग हुए है। राहगीरों  और पुलिस की मदद से लोगों को खाई से निकाला गया। इसके बाद 108 को बुलाकर लोगों को कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी घायल बहराइच से नैनीताल घूमने आये थे

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top