World News

बांग्लादेश: दर्दनाक ट्रेन हादसे में 4 लोगों की मौत, 100 घायल

Ad

नई दिल्लीः रेल हादसे थमने का नाम नही ले रहें हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक रेल हादसा बांग्लादेश के मौलवी बाजार जिला से सामने आया है। बांग्लादेश के मौलवी बाजार जिला में एक दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अग्निशमन विभाग विभाग के अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि यह घटना रविवार रात लगभग 11.50 बजे घटी।अधिकारियों के अनुसार, सिलहट से ढाका जा रही उपबन एक्सप्रेस की एक बोगी नहर में जा गिरी, जबकि दो बोगियां नहर के किनारे जा गिरी। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
अखबार ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा कि दो डिब्बे नहर में गिर गए जबकि एक डिब्बा पलट गया। इस दौरान अन्य डिब्बे भी एक तरफ झुक गए। खबर में कहा गया कि इस दुर्घटना के बाद सिलहट का देश के बाकी हिस्से से रेल संपर्क टूट गया है।
ADVERTISEMENTS Ad
To Top