Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Ad

हल्द्वानीः शहर में मासूम बच्चों के डूबने के हादसे थमने का नाम नहीं ले रहें हैं। ऐसा ही एक हादसा गौजाजाली से सामने आ रहा हैं भारी बारिश के बाद खनन स्टाक के गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर 12 साल के मासूम की मौत हो गई। सोमवार को शहर में हुई भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ। छात्र यहां अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गड‌्ढे की ओर से आ रहे बरसात के पानी के बहाव की चपेट में आकर वह डूब गया। इसके बाद दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों वहां पहुंचे और छात्र को बाहर निकाला। इसके बाद छात्र को तुरंत एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गौजाजाली में रजा गेट के पास गौला से निकलने वाना रेता-बजरी जमा हो जाता है। इसके चलते वहां पर एक गहरा और बड़ा गड्ढा बन चुका है। सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण उफनाए नालों का पानी ओवरफ्लो होकर गड्ढों में भर गया था। सोमवार शाम गौजाजली निवासी अरमान अली (12) अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पर खेल रहा था। तभी अचानक वहां पर तेज बहाव के पानी के आ जाने से वह उसमें फिसलकर गड्ढे में गिर गया। साथ खेल रहें दोस्त दर गए और यह देखकर बच्चों ने हल्ला मचाया और उसे बचाने की कोशिश भी की। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते वह तेजी से बहते हुए गड्ढे से काफी आगे निकल गया। शोर मचने पर दौड़े स्थानीय लोगों ने अरमान को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना अरमान के पिता को दे दी। सूचना मिलते ही पिता शेरअली उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। वनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि छात्र की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हुई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। पिता ने बताया कि अरमान चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। वह राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा में छठी कक्षा का छात्र था। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top