Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में निजी स्कूल बच्चों की फीस करें माफ,अभिभावकों ने शुरू की हड़ताल

Ad

हल्द्वानी में निजी स्कूल बच्चों की फीस करें माफ,अभिभावकों ने शुरू की हड़ताल

हल्द्वानीः लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। लॉकडाउन के वजह से सभी स्कूलों को बंद किया गया है। इसके अलावा हर कोई आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है। इस बीच कई निजी स्कूल को लेकर शिकायत भी सामने आई हैं कि वह फीस जमा करने को लेकर अभिभावक पर दवाब डाल रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी अभिभावक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतर आए हैं। हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में अभिभावकों ने हड़ताल शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

अभिभावकों की मांग है कि बच्चों की फीस माफ की जाए क्योंकि लॉकडाउन के चलते हजारों परिवार ऐसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति चरमरा चूकी है। कई लोगों को नौकरियों से निकाल दिया गया है। और उनके पास घर का गुजारा करने तक के पैसे नहीं है। ऐसे में स्कूलों की फीस कैसे भरेंगे। हड़ताल में बैठे अभिभावकों का कहना है कि सरकार को इसमें राहत देनी चाहिए और फीस को माफ कर देना चाहिए।

वहीं फीस माफी को लेकर विरोध का सामना कर रहे स्कूलों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई ना छूटे, इसके लिए स्कूल बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस की शुरुआत की है। ताकि स्कूलों के फिर से खुलने तक उनकी पढ़ाई चलती रही। उनका कहना है कि स्कूल में काम करने वालों को वेतन देना होता है। अगर वे फीस नही लेंगे तो अध्यापकों को और स्कूल से जुड़ें काम करने वालों को वेतन कैसे दे सकेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस की दस्तक के बाद से स्कूल और कॉलेज दोनों ही मार्च से बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top