Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी और देहरादून के बीच चलेगी AC बस , टाइमिंग और किराया जानें

Ad

हल्द्वानी: देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। गर्मी में उन्हें एसी बसों की सेवा मिल पाएगी। बुधवार से देहरादून के लिए जनरथ (ए सी)सेवा शुरू हो गई है। यह बस वाया रामनगर होते हुए जाएगी। हल्द्वानी से देहरादून के लिए फिलहाल एक-एक बस चलाई जाएगी। काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेश चौहान ने बताया कि हल्द्वानी से ये बस रात्रि 9.30 बजे और देहरादून आई एस बी टी से ये बस 9.45 सवेरे चलेगी। यात्रियों के पास ऑनलाइन टिकट बुक करने का भी विकल्प होगा। उन्होंने बताया कि देहरादून का किराया 578 है जबकि हरिद्वार का किराया 462 है। अन्य एसी बसों के मुकाबले यात्रियों के कम रुपए खर्च होंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के बाद बसों के संचालन को शुरू किया जा रहा है। यात्रियों की मांग को भी रोडवेज ने ध्यान में रखा है और लगातार बसों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top