Nainital-Haldwani News

भारी बारिश के बाद रेस्क्यू जारी, महिला और एक बच्चे को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी लाया गया

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पिछले दिनों आई भीषण बरसात आपदा के गहरे जख्म छोड़कर चली गई है। कई जानें चली गई कई लोग हताहत हुए और कई लोगों के घर जमीन ए बर्बाद हो गई है। कई लोग आज भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है और इसके लिए उन्हें दुर्गम इलाकों से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। पिथौरागढ़ में आपदा के दौरान घायल हुए लोगों को हल्द्वानी एयरलिफ्ट कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

हेलीकॉप्टर के जरिए हल्द्वानी एक महिला और एक बच्चे को इलाज के लिए लाया गया। साथ ही एंबुलेंस से उन सभी को उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। एयरलिफ्ट की गई महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस प्रशासन और सरकारी तंत्र पूरी तरह से आपदा में घायल लोगों के उपचार में जुटा रहा।

बताया जा रहा है कि मौसम साफ होते ही और भी लोग एयरलिफ्ट कराए जाएंगे। हेलीकॉप्टर से पहाड़ों को खाद्यान्न सामग्री भेजने का भी काम किया जा रहा है। सड़कें बाधित होने से राशन और सब्जी का पहाड़ों में संकट पैदा हो गया है। बताया जा रहा है लिहाजा हल्द्वानी से पहाड़ों को खाद्यान्न भेजने का काम प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वही खराब मौसम इस बाधा बन रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top