Nainital-Haldwani News

ये हो क्या रहा है,सुशीला तिवारी अस्पताल से कोरोना मरीज भागकर पहुंच गया घर

Ad

ये हो क्या रहा है,सुशीला तिवारी अस्पताल से कोरोना मरीज भागकर पहुंच गया घर

हल्द्वानीः शहर का विख्यात सुशीला तिवारी अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। सुशीला तिवारी अस्पताल से कोरोना मरीजों के भागने का सिलसिला थम नही रहा है। मंगलवार को सितारगंज का एक 25 वर्षीय मरीज अस्पताल से भाग गया। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद हल्द्वानी पुलिस मरीज को सितारगंज से पकड़ लाई।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि एसटीएच में कोरोना संक्रमित सितारगंज का मरीज भर्ती हुआ था। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह वार्ड में लगी प्लाई तोड़कर प्राइवेट रूम को जाने वाले रास्ते से होते हुए भाग निकला। मरीज के भागने की सूचना एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी और राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा को दी गई। प्राचार्य, एमएस, कोविड 19 के नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह समेत अन्य ने पीपीई किट पहनकर मरीज की तलाश की। लेकिन तीन घंटे की मेहनत के बाद भी मरीज नहीं मिला। इसके बाद मरीज के भागने की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ समय बाद पता चला कि मरीज सितारगंज अपने घर पहुंच गया है।

हल्द्वानी पुलिस व एसटीएच की मेडिकल टीम सितारगंज पहुंची और मरीज को वहां से पकड़ लाई और अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राचार्य का कहना है कि मरीज चालाकी से निकल गया। बाद में उसे भर्ती कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top