Nainital-Haldwani News

काठगोदाम-मुंबई ट्रेन को लेकर अपडेट, रेल मंत्री के पास भेजी गई अर्जी

Ad

हल्द्वानी: यात्रियों एवं पर्यटको के लिए काठगोदाम से चलने वाली काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस को और बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने भी इस ट्रेन को सर्वाधिक लोकप्रियता को समझती है। महीने में 3 दिन चलने वाली पश्चिमी रेलवे की उपरोक्त ट्रेन को अब नियमित किए जाने को लेकर यात्री मांग कर रहे हैं। इसके नियमित संचालन की मांग स्थानीय लोगों ने केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के समक्ष रखी जिसको उन्होंने गंभीरता से लिया है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर इसके नियमित संचालन के लिए अनुरोध किया है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ने यात्रा सुविधाओं में बेहतर सुधार किया है। यात्रियों की संख्या एवं मांग को देखते हुए इस वर्ष नियमित गाड़ियों के अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन 317 ट्रिप्स स्पेशल गाड़ियाँ चलाई गयी जिसमें सर्वाधिक लोकप्रिय गाड़ी मुम्बई सेन्ट्रल काठगोदाम सुपर फास्ट है, जो काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल काठगोदाम के मध्य चलती है। आगे पढ़ें…

उन्होंने बताया कि अप्रैल से जुलाई तक वर्ष 2022-23 में बढ़कर 1.51 करोड़ हो गयी। यह माह अप्रैल से जुलाई 2022, तक 480.77 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इसके परिणाम स्वरूप यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली कुल आय में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में माह अप्रैल से जुलाई तक यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली कुल आय रू. 30.65 करोड़ के सापेक्ष वर्ष 2022-23 में माह अप्रैल से जुलाई तक रू. 103.13 करोड़ दर्ज की गई, जोकि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 236.48 प्रतिशत अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top