Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी का इंग्लैंड की ग्रेटर मैनचेस्टर क्रिकेट लीग में हुआ चयन

Ad

Haldwani: Sports News: Dikshanshu Negi: पिछले कुछ वक्त से भारतीय खिलाड़ी ऑफ सीजन में इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ी भी प्रोफेशनल लीग का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं राज्य के युवाओं ने विदेश में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। इस लिस्ट में दीक्षांशु नेगी, मयंक मिश्रा, प्रियांशु खंडूरी, आर्यन जुयाल ( हल्द्वानी निवासी और खिलाड़ी उत्तर प्रदेश) और दीपक धपोला का नाम शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2024-2025 के लिए इंग्लैंड में सत्र शुरू होने वाला है और हल्द्वानी निवासी दीक्षांशु नेगी इस बार नई टीम के साथ जुड़ गए हैं। ग्रेटर मैनचेस्टर क्रिकेट लीग डिवीजन-2 के दीक्षांशु नेगी का अनुबंध Royton Cricket Club के साथ हुआ है। इंग्लैंड में दीक्षांशु नेगी का ये दूसरा सीजन है। पिछले सीजन में नेगी Sandford Cricket CLUB के लिए खेले थे। जहां उनकी टीम  Devon Cricket लीग में  Sandford Cricket CLUB  के लिए इस सीजन 43 विकेट झटके और 746 रन बनाए। उनकी टीम दो दशकों में पहली बार चैंपियन भी बनीं। Devon Cricket लीग में दीक्षांशु नेगी के प्रदर्शन पर गौर करें तो गेंदबाजी में उन्होंने 43 विकेट झटके। उन्होंने तीन बार पांच विकेट भी झटके। जबकि बल्लेबाजी में 75 के करीब के औसत से उन्होंने 746 रन बनाए। उनके बल्ले से एक शतक और 7 फिफ्टी निकली। उनका स्ट्राइक रेट 127 से ज्यादा रहा था।

दीक्षांशु नेगी ने अपने प्रोफेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत कर्नाटका प्रीमियर लीग से की थी। इसके बाद वो उत्तराखंड टीम का हिस्सा बनें और कमाल का प्रदर्शन भी किया है। आईपीएल 2021 में दीक्षांशु नेगी को मुंबई इंडियंस ने बतौर सहयोगी खिलाड़ी टीम के साथ जोड़ा था। दीक्षांशु ने नए सीजन को लेकर बताया कि नई टीम के साथ जुड़कर वो उत्साहित है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के रूप में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का प्रयास मेरा रहता है, कोशिश रहेगी कि 2023 सीजन के प्रदर्शन को दोहराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top