Nainital-Haldwani News

कैंची धाम में होटल बुकिंग के नाम पर ठगी, दिल्ली-एनसीआर के डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी

Ad

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर से एक हैरान कर देने वाला ठगी का मामला सामने आया है। एक डॉक्टर ने नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए नैनीताल स्थित कैंची धाम में दो रूम बुक किए थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन 26,500 रुपये का भुगतान किया था, लेकिन बाद में पता चला कि जिस होटल में उन्होंने बुकिंग की थी, वह होटल असल में अस्तित्व में ही नहीं था।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए डॉक्टर ने पुलिस में की शिकायत
डॉक्टर ने नए साल पर छुट्टियां बिताने के लिए नैनीताल जाने का प्लान बनाया था। इसके लिए उन्होंने कैंची धाम में एक होटल बुक किया था, जहां दो दिन रुकने का उनका इरादा था। ऑनलाइन सर्च करने पर उन्हें एक होटल मिला, और उसी होटल के लिए उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया। पहले भुगतान के बाद होटल कर्मचारी ने उनसे एक और भुगतान की मांग की, जिससे संदेह होने पर डॉक्टर ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की।

फर्जी होटल से हुई संपर्क की धोखाधड़ी
डॉक्टर ने पहले 13,050 रुपये की रकम एक NEFT ट्रांजेक्शन के माध्यम से दी थी। होटल कर्मचारी ने यह कहकर दोबारा भुगतान करने को कहा कि उनकी पहली पेमेंट होटल को नहीं पहुंची है। इसके बाद डॉक्टर ने 13,450 रुपये और ट्रांसफर किए। बाद में जब डॉक्टर ने होटल से संपर्क करने की कोशिश की, तो कर्मचारी का नंबर स्विच ऑफ था। अंततः डॉक्टर को यह अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं। जांच में यह सामने आया कि जिस होटल में रूम बुक किया गया था, उस नाम से कोई होटल था ही नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top