Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पुलिस को दी झूठी सूचना, 25 हजार की जगह 30 हजार का हो गया नुकसान

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। काशीपुर शशि बिहार निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी कि उसका पुत्र सौरभ टम्टा ओपन विश्वविद्यालय की स्कूल फीस जमा करने तीनपानी हल्द्वानी जा रहा था। ओपन विश्वविद्यालय के पास उसके साथ तीन लड़कों ने मारपीट करते हुए उससे 25 हजार रुपए की धनराशि लूट कर भाग गये है। उक्त घटित घटना की सूचना पर तुरंत चौकी मंडी से पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

मौके पर डॉ0 जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और कैलाश नेगी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी मय पुलिस के मौके पर पहुंच कर घटित घटना की जांच में जुट गए। पूरे जिले में घेराबंदी की गई। घटना के बारे में सौरभ से गहनता से पूछताछ की गयी तो उसने बताया की उसने ऑनलाइन तीन पत्ती गेम अपने मोबाइल से खेला था, जिसमे वह 25000 रुपए हार गया तथा घरवालो के डर से लूट की झूठी सूचना दी गई। मौके पर उसके परिजन भी पहुंचे। पुलिस को झूठी सूचना देने पर सौरभ टम्टा का पुलिस द्वारा तत्काल 5000/- रुपए का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया व परिजनों के सम्मुख सौरभ टम्टा की कांउसिलिंग की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top