Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बस के नीचे आने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में हिंसा, धारा 144 लागू

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में बस की चपेट में आने से बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद गुस्साएं लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। मामले को सुलझाने में जुटी पुलिस पर भी लोगों ने पत्थरबाजी की जिसमें एसआई और मामले को कवर कर रहे पत्रकार घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

मृतक बच्चे की पहचान अदनान के रूप में हुई है। वो लाइन नंबर 18 का निवासी था। खबर के अनुसार वो अपने भाई के साथ साइकिल से घर जा रहा था और इसी दौरान बनभूलपुरा थाने के पास एक बस ने साइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज़ थी कि अदनाम का भाई दूसरी ओर छिटक गया और वो  बस के अगले टायर के नीचे आ गया। इतने में वहां पर भीड़ लग गई। घायल अदनान को बेहोशी की हालत में  सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top