Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: गहरी खाई में गिरा पुलिस वाहन, दो की मौत अन्य घायल

Ad

हल्द्वानी:नैनीताल से ड्यूटी से लौट रहे पुलिस वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया है। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना पुलिस का बोलेरो ( यूके 08 जीए 0128 )वाहन मंगलवार को ज्योलीकोट के वीर भट्टी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जिनकी पहचान काठगोदाम में नियुक्त आरक्षी चालक नंदन सिंह एवं आरक्षी ललित प्रसाद के रूप में हुई है। यह सभी पुलिसकर्मी राज्यपाल के कार्यक्रम की ड्यूटी में नैनीताल गए थे।

वाहन में एसओ काठगोदाम नंदन सिंह रावत सहित एक महिला एसआई, दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत खतरे से बाहर है लेकिन एसआई माया बिष्ट गंभीर रूप से घायल हैं जिनका बृजलाल हॉस्पिटल एवं कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में उपचार चल रहा है। यह सभी पुलिसकर्मी राज्यपाल के कार्यक्रम की ड्यूटी में नैनीताल गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और अस्पताल में भी घायल पुलिस कर्मचारियों का हाल-चाल जान रहे हैं।

नैनीताल के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेम जगाती सरस्वती विहार में आज खेलकूद प्रतियोगिता थी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शिरकत कर रही थी। राज्यपाल की वापसी से ठीक पहले काठगोदाम पुलिस की गाड़ी में थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, एसआई माया बिष्ट, कॉन्स्टेबल ललित और चालक नंदन सिंह ड्यूटी पर निकले थे।

एक महीने पहले गांव में दुल्हन बनकर आई और आज बन गई वहां की प्रधान

पंचायत चुनाव नतीजे: 21 साल की प्रत्याशी बनी गांव की मुख्या,गांव से किया वादा

पंचायत चुनाव: आंगनबाढ़ी कार्यकर्ती बनी प्रधान, खेती से बीडीसी सदस्य बनें शेखर पांडे

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव मतगणना: इन क्षेत्रों से सामने आए ग्राम प्रधान के नतीजे

उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव नतीजा: मुकाबला टाई, पर्ची ने खोला इस प्रत्याशी का भाग्य

सांसे रोक देने वाला मुकाबला, एक वोट से दो प्रत्याशियों ने हासिल की जीत

पंचायत चुनाव की मतगणना, सबसे पहले आए नतीजे में ग्राम प्रधान बनें कमल दुर्गापाल

फोटो सोर्स-खबर उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top