Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: दर्दनाक… होली खेलकर घर लौटा युवक, करंट लगने से हुई बाथरूम में हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: होली की खुशियों को किसी की नजर लगेगी राजपूरा के परिवार ने सोचा नही था। होली के रंगों में परिवार झूम रहा था लेकिन ये खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गई। दरअसल दोस्तों के साथ होली खेलकर घर लौटे युवक की पानी की मोटर से करंट लगने से मौत हो गई। युवक की उम्र 17 साल थी। वह होली खेलने के बाद नहानों के लिए बाथरूम गया था। काफी देर बाद बाहर नहीं निकला तो परिजन किसी तरह अंदर घुसे और देखा तो रितिक अचेत अवस्था में पड़ा था। आनन- फानन में उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे निजी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। निजी हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे राजपुरा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रितिक की मौत से उसके परिवार वाले ही नही बल्कि पड़ोसी भी सदमें में हैं। किसी ने सोचा नहीं था कि रितिक की यह आखिरी होली होगी ।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: होली:हल्द्वानी में हुड़दंगियों की खैर नहीं,इन स्थानों पर हुई पुलिस की तैनाती

यह भी पढ़ें: अपील: हल्द्वानीवासियों होली पर जेबकतरों से सावधान, मिनटों में हो सकती है आपकी जेब साफ

यह भी पढ़ें: सेना की वर्दी पहनने का देखा था सपना, परीक्षा देने जाते वक्त सड़क हादसे में गई जान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कोरोना अलर्ट,दिल्ली समेत 5 राज्यों से आने वालों की बॉर्डर पर सैंपलिंग शुरू

यह भी पढ़ें: लूट का खुलासा करने के लिए नैनीताल पुलिस ने खंगाड़े 160 CCTV, तीन गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top