Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बरेली से लौटे, क्वारंटाइन का नियम तोड़ घर चले गए,दो पर केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: बरेली से लौटे, क्वारंटाइन का नियम तोड़ घर चले गए दो, केस दर्ज

हल्द्वानी: जिला प्रशासन , हेल्थ डिपार्टमेंट और पुलिस अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों को कोरोना वायरस से बचा रही है। सुरक्षा हेतु लगातार लोगों को जानकारी दी जा रही है। संक्रमण कोविड-19 महामारी से बचाव एंव रोकथाम के दृष्टिगत गृह मंत्रालय, भारत सरकार, एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुसार रेड जोन से आने वाले व्यक्तियों को 07 दिवस संस्थागत क्वारंटाइन तथा 14 दिवस होम क्वारंटाइन करने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। लेकिन कुछ है जो नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हल्द्वानी में दो लोगों को होटल में क्वारंटाइन किया गया था लेकिन वह अपने घर चले गए । पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार कालाढूंगी के रहने वाले दो लोग बरेली से लौटे थे। जनपद नैनीताल आगमन पर गौलापार स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा जगदीश होटल, बनभूलपूरा में 07 दिवस संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। परन्तु इनके द्वारा संस्थागत क्वारंटाइन न जाकर अपने घर कालाढूंगी चले गये। कोरोना वायरस उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना कालाढूंगी में लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन किये जाने पर मु0अ0सं0 105/2020 धारा 188/269/270 भादवि व 51(बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उत्तराखंड: 1200 पार हुई ठीक होने वालों की संख्या, राजधानी में हालात अच्छे नहीं

उत्तराखंड:स्कूल में देखा था देश सेवा का सपना,IMA पासिंग परेड के बाद वायरल हुए तीन दोस्त

अरे गजब-बेंगलुरु में हुआ विवाह,उत्तराखंड से परिवारवालों ने ऑनलाइन दिया आशीर्वाद

उत्तराखंड के लोगों को करना होगा थोड़ा और इंतजार,नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top