Nainital-Haldwani News

LOKCKDOWN:कानून तोड़ना पड़ा महंगा, हल्द्वानी में 200 के खिलाफ केस दर्ज

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस सख्त एक्शन के मोड पर दिखाई दे रही है। किसी भी कीमत पर उल्लंघन वाले को नहीं छोड़ जाएगा ये पुलिस ने ठान लिया है। इस क्रम में रविवार को हल्द्वानी बनभूलपुरा में जो हुआ उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। इस घटना ने पूरे राज्य में हलचल पैदा कर दी थी। आरोपियों को आरोपितों को चिन्हित करने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल फ़ोटो-वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की मदद पुलिस ले रही है। एसएसपी एसके मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147,188, 269,270 के तहत मुकदम दर्ज किया है।

कोरोना संक्रमण से सुरक्षा हेतु आठ अप्रैल को बनभूलपुरा इलाका डीएम के निर्देश पर सील कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार संदिग्धों की जांच में जुटी थी। रविवार दोपहर लाइन नंबर आठ स्थित एक मस्जिद में टीम मौलाना व अन्य लोगों की जांच करने वह पहुंची तो किसी अफवाह उड़ाकर माहौल को खराब कर दिया। कुछ ही देर में सील क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।आनन-फानन में पीएसी और अन्य थाने-चौकियों के फोर्स ने लाइन नंबर आठ आकर मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे बाद ड्रामा शांत हुआ और लोग घरों में वापस लौट गए।

हल्द्वानी की इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सोमवार दोपहर सीएम त्रिवेंद्र रावत ने इलाके में कर्फ्यू जोन की घोषणा कर दी। मंगलवार शाम को यहाँ पैरामिलिट्री की दो कम्पनी तैनात कर दी गई है। बुधवार सुबह डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार हल्द्वानी पहुंचे और इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बड़े अधिकारियों के साथ बैठक भी ली। वहीं, अब मामले में पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और संक्रमण एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top