Nainital-Haldwani News

नैनीतालः तीन समलैंगिक किशोरियों में साथ रहने को लेकर विवाद, एक झील में कूदी

Ad

नैनीतालः तीन समलैंगिक किशोरियों में साथ रहने को लेकर विवाद, एक झील में कूदी

नैनीतालः सरोवर नगरी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां ठंडी सड़क में तीन किशोरियों के बीच एक साथ रहने को लेकर विवाद छिड़ गया। और एक किशोरी ने अचानक झील में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किशोरी को बचाया। पुलिस की पूछताछ में पता चला की मामला समलैंगिक से जुड़ा है। इनमें दो किशोरी नैनीताल और एक भवाली निवासी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

तल्लीताल थानाध्यक्ष विजय मेहता का कहना है कि चीता पुलिस के जवान शिवराज सिंह राणा को सूचना मिली कि ठंडी सड़क में पाषाण देवी मंदिर के पास तीन किशोरियां आत्महत्या करने को लेकर बातचीत कर रही हैं। इस पर चीता पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक किशोरी झील में कूद गई। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियाें ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बचाया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तीनों किशोरियां समलैंगिक हैं।

किशोरियों ने पुलिस को बताया कि वह तीनों आपस में एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। नैनीताल की दोनों किशोरियों में भवाली की किशोरी के साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। जब तीनों के बीच सहमति नही बनी तो तीनों ने झील में कूदकर जान देने का फैसला लिया। और ठंडी सड़क पहुंच गईं। पूछताछ के बाद किशोरियों को उनके परिवारवालों को सौंप दिया है।

pc-downtoearth.org.in

pc-patrika.com

ADVERTISEMENTS Ad
To Top