National News

देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे IAFS अधिकारी में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पहला केस

Ad

हल्द्वानी: पूरी दुनिया को संकट में डालने वाले कोरोना वायरस के मामले भारत में कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में इस वायरस के चलते दो लोगों की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 107 हो गई थी। भारत सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों में सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आए हैं। वहां 22 लोग कोविड19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं देश में दो और पूरी दुनिया में पांच हजार से अधिक लोगों की मौत इस बीमारी के संक्रमण से हो चुकी है। उत्तराखंड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है लेकिन हालात नियंत्रण में हैं।

यह भी पढ़ेंः बेटी ने सेना में अफसर बन बढ़ाया देवभूमि का मान,माता-पिता ने कंधे पर लगाए सितारे

यह भी पढ़ेंः Hot लड़की ने चहल के करीब आकर किया कुछ ऐसा,डरकर भागे,TikTok वीडियो Viral

यह भी पढ़ेंः पहाड़ के बेटे ने किया ऐसा कमाल,इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए हुआ चयन

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी में कोरोना वायरस के संक्रमण होने की बात सामने आ है। खबर के अनुसार पीडित अधिकारी हाल ही में देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे थे।इस बीच उनकी तबीयत खराब हुई तो शहर के मेडिकल कॉलेज में उनकी जांच हुई। उनके सैंपल कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीपी भैसौड़ा द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है।

बता दें कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रशिक्षु आइएफएस का 28 सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण पर स्पेन गया था। वहां से लौटने के बाद दो दिन पहले ही छह प्रशिक्षुओं के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। जिनमें दो की रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 

उत्तराखंड में  स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद हैं। डिग्री कॉलेज, आईटीआई, आंगनबाड़ी केंद्रों और सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। कोरोना महामारी घोषित होने के बाद अब जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सभी अधिकार दे दे हैं। शनिवार शाम को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अध्यक्षता में पहले मंत्रि परिषद की बैठक हुई। मंत्रि परिषद के परामर्श के बाद कैबिनेट ने राज्य में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए इस रोग को महामारी घोषित कर दिया है। सरकार ने उत्तराखंड एपिडेमिक डिजीज कोविड-19 रेग्यूलेशन एक्ट 2020 को लागू करने की मंजूरी दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top