Nainital-Haldwani News

महत्वपूर्ण जानकारीःहल्द्वानी में कोरोनावायरस की जांच के लिए मरीज का सैंपल लिया

Ad

हल्द्वानीः चीन के बाद कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। वहीं कोरानावायरस के चलते लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। और अब शहर के सुशीला तिवारी अस्पताल में बुधवार को कोरोना की जांच के लिए एक मरीज का सैंपल लिया गया है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विदेश से आए सात लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर रखे हुए है।

सीएमओ डॉ. भारती राणा का कहना है कि 15 विदेशियों में कोरोना का किसी तरह का कोई लक्षण नहीं मिला। वहीं सात पर नजर रखी जा रही है। विदेश से आए एक व्यक्ति को बुधवार की शाम एसटीएच ले जाया गया और उसका सैंपल लिया गया। सैंपल जांच के लिए अभी नहीं भेजा गया है। एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि विदेश से आने के बाद एक व्यक्ति ने सोमवार को ओपीडी में आकर डॉक्टर को दिखाया था। उसका सैंपल लिया गया है। हालांकि उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला है।

बता दें कि कोरोना को लेकर शासन से स्वास्थ्य विभाग को बराबर इनपुट मिल रहा है। जनवरी से लेकर अब तक एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 24 लोगों की लिस्ट शासन को भेजी। शासन की ओर से सभी की लिस्ट सीएमओ को भेजी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विदेश से लौटे सभी लोगों के घर पर जाकर संपर्क किया। लेकिन एक व्यक्ति से स्वास्थ्य विभाग की टीम की मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि वह किराए पर रहता था और यहां से जा चुका है। एक व्यक्ति दो दिन रुका और उसके बाद विदेश चला गया।

यह भी पढ़ेंः पहाड़ की अन्वेशा ने किया गजब का कारनामा,ISRO से आया बुलावा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में कोरोनावायरस का अलर्ट जारी,स्कूलों में बांटे मास्क और सेनिटाइजर

यह भी पढ़ेंः पूरा देश हुआ पहाड़ी छोरे के डांस का दीवाना,वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

ps-financialexpress.com

ADVERTISEMENTS Ad


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top