Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के पास हाईवे पर खड़ी कार में शव मिलने से मची सनसनी

Ad

हल्द्वानी के पास हाईवे पर खड़ी कार में शव मिलने से मची सनसनी

हल्द्वानीः हल्दुचौड़ क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। जहां किसान सहकारी भवन के पास देर रात एक खड़ी कार में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मोटाहल्दु के पास किसान सहकारी भवन है। इसके पास ही हाईवे किनारे खड़ी कार में कुछ लोगों ने एक शव देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि घटना देर रात करीब 9 बजे की है। हाईवे किनारे एक कार खड़ी थी, तो इसकी सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तलाशी करने पर पुलिस को मृतक का आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान हुई। उसमें उसकी पहचान लालकुआं के वार्ड नंबर चार के सतीश जोशी उम्र 30 तके रूप में हुई है। वहीं शव के कान और नाक के पास खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है….

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top